ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

सीएम योगी आदित्यनाथ कल आएंगे बक्सर, जानिए क्या है वजह ?

BUXAR : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानि बुधवार को बिहार के बक्सर आने वाले हैं. योगी के आगमन के मद्देनजर छोटका राजपुर में प्रशासनिक चहलकदमी तेज हो गई है. तैय

सीएम योगी आदित्यनाथ कल आएंगे बक्सर, जानिए क्या है वजह ?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानि बुधवार को बिहार के बक्सर आने वाले हैं. योगी के आगमन के मद्देनजर छोटका राजपुर में प्रशासनिक चहलकदमी तेज हो गई है. तैयारी के तहत तेजी से हेलीपैड बनाने का काम जारी है. बक्सर जिलाधिकारी एवं एसपी ने सीएम के आगमन वाले जगह पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने हेलीपैड का निरीक्षण भी किया.


दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह का शनिवार रात को निधन हो गया था. पैर में फ्रैक्चर के चलते 21 जून को उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस् थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती करवाया गया था. दयाशंकर सिंह मूल रूप से बिहार के बक्‍सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के छोटका निवासी हैं. 


पिता के निधन के बाद दयाशंकर सिंह काफी भावुक हो गए थे. पिता के साथ ट्व‍िटर पर उन्‍होंने तस्‍वीर भी शेयर की. उनका शव यूपी से बिहार लाया गया था. यहां गंगा घाट पर उनकी अंत्‍ये‍ष्टि की गई थी. अब उनके श्रद्धांजलि सभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बक्सर आने वाले हैं. 


जानकारी के मुताबिक, मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर सरकार के कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. सीएम के साथ उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी आएंगे. ये बातें स्‍वयं मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही है. उन्‍होंने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे उनका आगमन प्रस्‍तावित है.

टैग्स