ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज तीन जिलों का दौरा, विकास योजनाओं की देंगे सौगात; जनसंवाद कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Bihar CM Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कैमूर, रोहतास और सिवान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 415 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही जनसभा और जनसंवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Bihar Politics
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar CM Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कैमूर, रोहतास और सिवान जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, साथ ही जनसंवाद कार्यक्रमों में शामिल होकर लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तीनों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


कैमूर में 196 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत कैमूर से करेंगे, जहां वे 196 करोड़ रुपये की 60 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें लगभग 162 करोड़ रुपये की 20 योजनाओं का शिलान्यास और 33.36 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।


कैमूर में मुख्यमंत्री मां मुंडेश्वरी धाम में दर्शन के बाद सहयोग शिविर के सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।


रोहतास में क्रिकेटर आकाशदीप से मुलाकात

कैमूर के बाद मुख्यमंत्री रोहतास जिले के बड्डी गांव पहुंचेंगे, जहां वे भारतीय टेस्ट क्रिकेटर आकाशदीप से मुलाकात करेंगे और उनकी आगामी शादी के लिए शुभकामनाएं देंगे। आकाशदीप की शादी 24 जून को प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।


सिवान में 415.18 करोड़ की सौगात

दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री सिवान जिले में विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। यहां कुल 415.18 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें 178.38 करोड़ रुपये की 18 योजनाओं का शिलान्यास और 236.80 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर 20 विभागीय स्टॉल लगाए गए हैं, जिनका मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वे विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


तीन जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कैमूर, रोहतास और सिवान में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोमवार को सभी जिलों के डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।सीएम के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता