ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीएम पर हमला.. बिहार विधानसभा में उठा मुद्दा, विपक्ष ने डीजीपी को बताया फेल

PATNA : बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला का मुद्दा विधानसभा में भी उठा। बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायकों ने सीएम नीतीश पर हुए हमले का सवाल

सीएम पर हमला.. बिहार विधानसभा में उठा मुद्दा, विपक्ष ने डीजीपी को बताया फेल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला का मुद्दा विधानसभा में भी उठा। बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायकों ने सीएम नीतीश पर हुए हमले का सवाल उठाया। राजद विधायक ललित यादव ने यह सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। डीजीपी पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। विपक्ष ने सुरक्षा में चूक मामले पर DGP को हटाने की मांग की। 


इस पर अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह काफी चिंता वाली बात है। सरकार इस मामले को देख रही है। स्पीकर विजय सिन्हा ने इस गंभीर मुद्दे पर डिप्टी सीएम से सदन में जानकारी देने को कहा। इस डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ जो घटना घटी है वह काफी दुःखद है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को देख रही है। सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। लेकिन सरकार के जवाब के बाद भी विपक्ष शांत नहीं हुआ और देर तक हंगामा करता रहा।


बता दें कि रविवार को बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षा घेरा में घुसकर मुख्यमंत्री पर हमले का प्रयास किया गया, जिसे पकड़ लिया गया. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति का नाम शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या को समझकर समाधान करने व उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है.

टैग्स