ब्रेकिंग
बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा

CM NITISH YATRA: सबलोग कैसे पैदा लिया...मां रहती है तभी न ? मोतिहारी में जीविका दीदीयों के सामने बोले CM नीतीश....और भी काम करेंगे

CM NITISH YATRA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन आज पूर्वी चंपारण जिले में है. इस दौरान सुगौली में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. जीविका भ

CM NITISH YATRA: सबलोग कैसे पैदा लिया...मां रहती है तभी न ? मोतिहारी में जीविका दीदीयों के सामने बोले CM नीतीश....और भी काम करेंगे
Viveka Nand
2 मिनट

CM NITISH YATRA:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन आज पूर्वी चंपारण जिले में है. इस दौरान सुगौली में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. जीविका भवन में जीविका दीदीयों को भी संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं के विकास के लिए काम कर रहे हैं. जीविका के माध्यम से महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपलोगों को और जरूरत हो तो बता दीजिएगा, हमलोग करेंगे.

CM ने पूछा- जीविका दीदी हमें बताएं..और क्या करना है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयों से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग तो काम करते ही रहते हैं. हम लोग चाहते हैं कि महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ें. हम तो पुरुष का भी काम करते ही हैं. महिलाओं का भी विकास करते हैं.इसके बाद नीतीश कुमार की नजर पत्रकारों पर पड़ी. हाथ से इशारा करते हुए कहा कि सामने पत्रकार लोग खड़े हैं . सब लोग कैसे जन्म लेता है,मां रहती है तब न जी... मां है तभी ना हम लोगों का जन्म हुआ है....। पहले का लोग कैसे नहीं सोचता था कि महिलाओं के लिए काम करें . हम तो शुरू से ही काम करते रहे हैं.

नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयों से कहा कि आप लोगों को जो चाहिए वे करेंगे. आगे भी करेंगे, जो जरूरत होगी वह बता दीजिएगा. आगे और भी करेंगे.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता