ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, 13वीं पुण्‍यतिथि पर पैतृक गांव में मां प्रतिमा पर की पुष्‍पांजलि

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नए साल की शुरुआत अपनी मां के यादों के साथ होता है। इसको लेकर आज वो अपने पैतृक गांव नालंदा जिले के कल्यानबीघा पहुंचे हैं। यहां वे अ

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, 13वीं पुण्‍यतिथि पर पैतृक गांव में मां प्रतिमा पर की पुष्‍पांजलि
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नए साल की शुरुआत अपनी मां के यादों के साथ होता है। इसको लेकर आज वो अपने पैतृक गांव नालंदा जिले के कल्यानबीघा पहुंचे हैं। यहां वे अपनी मां परमेश्‍वरी देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचे हैं। वहीं, सीएम के आगमन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  यहां उन्‍होंने वैद्य रामलखन सिंह स्‍मृति वाटिका में सबसे पहले अपनी माता की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि की। 


बता दें कि, बिहार के सीएम आज अपने घर कल्यानबीघा पहुंचने से पहले वैद्य रामलखन सिंह स्‍मृति वाटिका को फूल मालाओं से सजाया गया था। दीवार एवं एवं फर्श पर रंग- रोगन किया गया। इसके साथ ही ग्राम देवी मंदिर को भी सजाया गया। इसके साथ ही वाटिका के बगल में पंडाल बनाया गया। जिसमें भजन-कीर्तन का आयोजन कराया गया है।


बताते चले कि, सीएम आज अपनी मां परमेश्‍वरी देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने सबसे पहले  रामलखन सिंह स्‍मृति वाटिका पहुंचे। जहांमाता की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। इसके बाद पिता कविराज राम‍लखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्‍प चढ़ाए। वहीं बगल में स्थित धर्मपत्‍नी स्‍व. मंजू सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। यहां माल्यार्पण कर वाटिका से बाहर निकल गए। इसके बाद सीएम ने पार्टी से जुड़े नेताओं से भी मुलाकात किया।  इस कड़ी में  जेडीयू नेता छोटी सिंह ने सीएम से मुलाकात कर उन्हें नए साल की बधाई दी। 


गौरतलब हो क, सीएम नीतीश के कल्यानबीघा आगमन कि सुचना मिलते ही पार्टी से जुड़े कई नेता और कार्यकर्त्ता सीएम के स्वागत को लेकर उनके आवास पर सुबह से ही मौजूद हैं। सीएम इन सभी लोगों से मिलकर उनसे नए साल कि शुभकामना  को लिया और उन्हें भी अपनी तरफ से मंगलकामना दिया।  इस दौरान सीएम ने फरियाद लेकर पहुचें कई लोग से आवेदन दिया। 

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, 13वीं पुण्‍यतिथि पर पैतृक गांव में मां प्रतिमा पर की पुष्‍पांजलि