ब्रेकिंग
गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद

सीएम नीतीश ने मुंगेर में कई योजनाओं का किया शुभारंभ, 105 करोड़ की लागत से बनेगा वानिकी महाविद्यालय

MUNGER: सीएम नीतीश कुमार ने 105 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले वानिकी महाविद्यालय और 80 करोड़ रुपए की लागत से बने वाले अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर का रिमोर्ट के जरिए शिला

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUNGER: सीएम नीतीश कुमार ने 105 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले वानिकी महाविद्यालय और 80 करोड़ रुपए की लागत से बने वाले अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर का रिमोर्ट के जरिए शिलापट्ट का अनावरण किया शिलान्यास और कार्यारंभ किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि वानिकी महाविद्यालय इतना सुंदर होगा की देश भर के लोग देखने के लिए मुंगेर आएंगे.

सीएम ने कहा कि मुंगेर की धरती ऐतिहासिक और पौराणिक है.  योग का एक बड़ा संस्थान मुंगेर में है. हमारी अपनी मान्यता है कि यह देश के सभी हिस्सों के साथ ही दुनिया भर के लोग आते हैं. इस धरती को हम प्रणाम करते हैं.

मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय की मांग पर सीएम ने कहा कि यह हम भी चाहते हैं कि मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो, लेकिन इसके लिए जमीन की आवश्यता पड़ेगी. सीएम ने कहा कि सबसे पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारीगण 20 एकड़ जमीन की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता