ब्रेकिंग
Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका

Nitish Cabinet Meeting: CM नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनट की बैठक, महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी

PATNA : सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता मंगलवार को कैबिनट की अहम बैठक होगी। इस कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार दिवाली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दे सकते हैं। सरका

Nitish Cabinet Meeting: CM नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनट की बैठक, महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता मंगलवार को कैबिनट की अहम बैठक होगी। इस कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार दिवाली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दे सकते हैं। सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इजाफे के बाद टोटल डीए 53 फीसदी हो जाएगा। फिलहाल 49 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है।


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार की यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 5:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। दिवाली और छठ पूजा से पहले नीतीश सरकार राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दे सकती है।इससे पहले बीते 15 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 22 एजेंडों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी थी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी।


मालूम हो कि, इससे पहले की कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण)( संशोधन) नियमावली 2024 की स्वीकृति दी थी। नई नियमावली के तहत खनिज सम्पदा की ढुलाई करने वाली गाड़ी जैसे मेटा डोर, हाफ ट्रक, फूल बॉडी ट्रक आदि का घाट संरक्षण फी को इज़ाफ़ा किया गया था। इसके साथ ही साथ अन्य विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों को सरकार ने अपनी स्वीकृति दी थी। 


इधर, आज की कैबिनेट बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार ने कल शाम एक और बड़ा फैसला लिया और यह तय किया कि  बिहार सरकार के कर्मचारियों को दिवाली और छठ से पहले वेतन मिल जाएगा। 25 अक्टूबर से राज्य सरकार के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अक्टूबर महीने के वेतन भुगतान को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिसके बाद वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने इसे लेकर पत्र जारी किया है।