ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

CM Nitish Kumar: गांव पहुंचे CM नीतीश को ग्रामीण ने ऐसी बात बताई की मुख्यमंत्री रूक गए, फिर DM से कहा.....

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल के पहले दिन आज अपने गांव कल्याण बिगहा पहुंचे. मां की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की.

CM Nitish Kumar
अपने ग्रामीण से बात करते CM नीतीश
© Self
Viveka Nand
2 मिनट

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए वर्ष के पहले दिन अपनी माता की पुण्यतिथि के मौके पर अपने गांव कल्याणबीघा पहुंचे. उनके साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अलावा कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे. माता की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कल्याणबीघा स्थित स्व.रामलखन सिंह वैद्य स्मृति वाटिका में स्थापित मां की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समेत अन्य मंत्रियों और विधायकों ने भी सीएम की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मां की पुण्यतिथि पर गांव पहुंचे नीतीश कुमार ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की. इस दौरान कई ग्रामीण ने अपने नेता व बिहार के मुख्यमंत्री से कई तरह की शिकायत की. 

ग्रामीण की समस्या सुन रूक गए नीतीश कुमार 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपनी मां की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर लौट रहे थे, इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से भी मुलाकात की. इस दौरान वे दूरी बरतते रहे. तभी एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्या बताई. समस्या सुनते ही नीतीश कुमार वहां रूक गए। इसके बाद साथ चल रहे जिलाधिकारियों से समस्या के समाधान करने को कहा. मुख्यमंत्री ने डीएम को इशारों में कुछ निदेश दिया. मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही जिलाधिकारी ने समस्या समाधान करने की बात कही. 

मां की पुण्यतिथि पर 1 जनवरी को गांव जाते हैं नीतीश कुमार

 बता दें कि बुधवार 1 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि है। मां की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री हर वर्ष अपने गृह जिला नालंदा के कल्याणबीघा पहुंचते हैं और माता की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह कल्याणबीघा पहुंचे और माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वापस पटना लौट गए।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता