ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री के OSD और PSO को हुआ कोरोना, आइसोलेशन में गए CM

DESK : कोरोना का संक्रमण लगातार वीआईपी जोन में भी ट्रैवल कर रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी दोनों कोरोना संक्रमित प

मुख्यमंत्री के OSD और PSO को हुआ कोरोना, आइसोलेशन में गए CM
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : कोरोना का संक्रमण लगातार वीआईपी जोन में भी ट्रैवल कर रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एहतियातन होम आइसोलेशन में चले गए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अगले 4 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट इस समय नेगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले 4 दिन आइसोलेशन में रहूंगा। संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके पहले भी कई संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं। उन्होंने पहले भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है। इससे पहले राज्य में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पॉजिटिव पाए जाने के एक दिन पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी।

टैग्स