ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

चुनाव से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, मैं बीफ खाता हूं और मैं भाजपा में हूं

DESK: मैं बीफ खाता हूं और मैं बीजेपी में हूं। इसमें ना मुझे कोई समस्या है और ना ही मेरी पार्टी को कोई दिक्कत है। यह कहना है मेघालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी का।

चुनाव से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, मैं बीफ खाता हूं और मैं भाजपा में हूं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मैं बीफ खाता हूं और मैं बीजेपी में हूं। इसमें ना मुझे कोई समस्या है और ना ही मेरी पार्टी को कोई दिक्कत है। यह कहना है मेघालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी का। इनके इस बयान की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। 


मेघालय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने यह भी कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद कही किसी चर्च पर हमला नहीं हुआ है। बीजेपी बीफ खाने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाती है। मेघालय की जनता इस बार बीजेपी के साथ हैं। 


बता दें कि मेघालय और नगालैंड में आगामी 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। चुनाव के आठ दिन पहले मेघालय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी का यह बयान सामने आया है। मावरी ने एक चैनेल से इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि वे बीजेपी में हैं और वे भी बीफ खाते हैं इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत की बात नहीं है। 


उन्होंने दावा किया कि मेघालय की जनता इस बार भाजपा के साथ हैं। अर्नेस्ट मावरी आगे यह भी कहते हैं कि मेघालय की जनता ईसाई धर्म मानने वाले हैं इसलिए गोमांस प्रतिबंध, सीएए और अन्य मुद्दों पर भाजपा को स्वीकार करने को तैयार हैं। इस बार सभी 60 सीटों पर बीजेपी का बेहतर परफॉर्मेंस दिखेगा। 2 मार्च का इंतजार कीजिये रिजल्ट सबके सामने आएगा। 

टैग्स