ब्रेकिंग
बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

चिराग पासवान ने कहा कि LJP (रामविलास) यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उतरेगी और सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। गठबंधन हुआ तो साथ, नहीं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब उत्तर प्रदेश में किस्मत आजमाएगी। यूपी के 403 सीटों पर चिराग की पार्टी चुनाव लड़ेगी। 


चिराग पासवान ने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि गठबंधन यूपी में होता है तो पार्टी उसी के तहत चुनाव लड़ेगी लेकिन जब अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति आएगी तो लोजपा (रामविलास) तैयार रहेगा। हालांकि पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना तय है, जबकि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। 


इससे पहले रविवार को चिराग पासवान ने प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा, रोजगार, परीक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।


चिराग पासवान ने पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने को युवाओं के सामने बड़ी समस्या बताया। उन्होंने इसके समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर युवा आयोग गठित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि युवाओं के बड़े भाई के रूप में उनके बीच आए हैं।


उन्होंने कहा कि जब युवाओं को अपनी बात रखने का उचित मंच नहीं मिलता है तो उनके भीतर आक्रोश बढ़ता है। इसी संदर्भ में उन्होंने ज्वालामुखी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब ज्वलनशील पदार्थ को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता तो ज्वालामुखी फटता है। इसी तरह युवाओं को भी अपनी बात रखने के लिए मंच मिलना चाहिए।