ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

BJP-JDU ने LJP को कहा था वोट कटवा, चिराग पासवान ने कर दिया साबित

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम बनने का सपना लिए चिराग पासवान अकेले ही जब मैदान में उतरे तो बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं ने कहा कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी एलजेपी वोट

BJP-JDU ने LJP को कहा था वोट कटवा, चिराग पासवान ने कर दिया साबित
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम बनने का सपना लिए चिराग पासवान अकेले ही जब मैदान में उतरे तो बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं ने कहा कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी एलजेपी वोट कटवा है. जब रिजल्ट आया तो यह साबित भी हो गया की वह सही बोल रहे थे.

42 सीटों पर पहुंचाया नुकसान

चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का काफी नुकसान पहुंचाया है. एलजेपी ने जेडीयू के 36, वीआईपी के 4, हम और बीजेपी को एक-एक सीट पर नुकसान पहुंचाया. जिसके कारण एनडीए को भारी नुकसान हुआ है. यही कारण है कि जेडीयू को सीटें कम आई है. जेडीयू 43 सीटों पर ही सिमट गई. 


खुद अपने भाई को भी जीता नहीं पाए

चिराग पासवान भले ही अपने कई सीटों पर जेडीयू को हरा दिया हो, लेकिन वह खुद अपने भाई को रोसड़ा से चुनाव जीता नहीं पाए. वह बुरी तरह से हार गए. किसी तरह से मटिहानी से एक एलजेपी के उम्मीदवार अपने दम पर चुनाव जीते. जिससे एलजेपी का बिहार में किसी तरह से खाता खुला है. लेकिन यह बात साबित हो गया है कि एलजेपी बिहार में वोट कटवा बनी रही और चिराग पासवान का सीएम बनने का सपना टूट गया. 


नीतीश को जेल भेजने की करते थे बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर चुनावी सभा तक चिराग पासवान कह रहे थे कि वह नल जल योजना में घोटाला करने वाले दोषी बिहार के छोटे अधिकारी से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक को वह जेल भिजवाएंगे.  चिराग पासवान बीजेपी के साथ सरकार बनाने का सपना देख रहे थे, लेकिन यह सपना ही रह गया.