ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

चिराग पासवान की सभा में LJP कार्यकर्ता लहरा रहे BJP का झंडा, लगा रहे PM मोदी जिंदाबाद के नारे

PATNA: एलजेपी भले ही बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर चुनावी मैदान में है. लेकिन चिराग पासवान की सभाओं में उनके कार्यकर्ता बीजेपी का झंडा लहरा रहे हैं. यही नहीं पीएम मोदी

चिराग पासवान की सभा में LJP कार्यकर्ता लहरा रहे BJP का झंडा, लगा रहे PM मोदी जिंदाबाद के नारे
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एलजेपी भले ही बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर चुनावी मैदान में है. लेकिन चिराग पासवान की सभाओं में उनके कार्यकर्ता बीजेपी का झंडा लहरा रहे हैं. यही नहीं पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. वह भी एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सामने. इससे चिराग को भी कोई आपत्ति नहीं हो रही है. 

दिनारा और ओबरा में दिखा झंझा

दिनारा में चिराग की चुनावी सभा के दौरान पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान मंच पर मौजूद थे. सभा में शामिल उनके कार्यकर्ता बीजेपी के झंडा लहरा रहे थे और मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. यहां से बीजेपी के कद्दावर नेता रहे राजेंद्र सिंह एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. ओबरा में भी चुनावी सभा के दौरान चिराग की सभा में बीजेपी का झंडा लहराया गया. यहां से प्रत्याशी प्रकाश चंद्रा उम्मीदवार है. इसका खुद चिराग पासवान ने वीडियो भी शेयर किया है. 

जेडीयू पर बोला हमला

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दोनों जगहों पर चिराग पासवान ने बीजेपी का नाम नहीं लिया. लेकिन बीजेपी की सहयोगी जेडीयू पर जमकर निशाना साधा. चिराग ने कहा कि साफ संदेश है हम किसी की बी टीम नहीं हैं और न ही हमें बनने की जरूरत है. एलजेपी की अपनी विचार धारा है. हम जदयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनसे ज्यादा सीटें जीतेंगे. बता दें कि बिहार बीजेपी के नेता लगातार चिराग पर हमला बोल रहे हैं. यहां तक की पीएम मोदी का फोटो इस्तेमाल करने पर केस करने की धमकी दे चुके हैं. इसके बाद भी चिराग की सभा में बीजेपी का झंडा का इस्तेमाल किया जा रहा है.