ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

चिराग को लेकर BJP ने नहीं छोड़ी उम्मीद, नड्डा की बैठक के बाद बोले भूपेंद्र यादव ... LJP है साथ

DELHI : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का पेंच अब तक नहीं सुलझ पाया है. लोक जनशक्ति पार्टी ने यह साफ कर रखा है कि वह बीजेपी के मौजूदा ऑफर को स्वीकार नहीं कर रही

चिराग को लेकर BJP ने नहीं छोड़ी उम्मीद, नड्डा की बैठक के बाद बोले भूपेंद्र यादव ... LJP है साथ
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का पेंच अब तक नहीं सुलझ पाया है. लोक जनशक्ति पार्टी ने यह साफ कर रखा है कि वह बीजेपी के मौजूदा ऑफर को स्वीकार नहीं कर रही है और चिराग पासवान अपनी पार्टी की तरफ से विधानसभा की 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं लेकिन अब तक के चिराग पासवान को लेकर बीजेपी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है.



बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक कर बाहर निकलते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार में बीजेपी जेडीयू और एलजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. भूपेंद्र यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी भी एनडीए के साथ हैं और सीट बंटवारे पर बातचीत बन जाएगी.


आपको बता दें कि चिराग पासवान लगातार 143 सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर अड़े हुए हैं. इस बीच खबर यह है कि चिराग पासवान को मनाने के लिए बीजेपी एक कदम और आगे बढ़ने का मूड बना चुकी है. चिराग पासवान की मुलाकात आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है. संभव है कि मौजूदा विवाद का हल अमित शाह निकालने.