ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

चिराग पासवान बोले.. घोटाले के दोषी CM को भेजेंगे जेल, अधिकारियों को भी नहीं छोड़ेंगे

PATNA: चिराग पासवान ने भोजपुर के जगदीशपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. चिराग ने कहा उनकी सरकार बनी तो सात निश्चय योजना में

चिराग पासवान बोले.. घोटाले के दोषी CM को भेजेंगे जेल,  अधिकारियों को भी नहीं छोड़ेंगे
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: चिराग पासवान ने भोजपुर के जगदीशपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. चिराग ने कहा उनकी सरकार बनी तो सात निश्चय योजना में धांधली और केंद्र की योजनाओं में घोटाला करने वाले छोटे अधिकारियों से लेकर सीएम तक सभी दोषियों को वह जेल भेजेंगे. वह किसी को छोडेंगे नहीं है. इसको लेकर आपलोगों का साथ चाहिए. 

युवा विरोधी सोच वाले हैं नीतीश

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के सीएम युवा विरोधी सोच वाले हैं. वह रोजगार को लेकर कहते हैं कि बिहार में समुद्र नहीं हैं जिसके कारण उद्योग नहीं लग सकता है. लेकिन सीएम नीतीश कुमार बताए कि पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में समुद्र नहीं हैं. फिर वहां पर कैसे कई उद्योग और फैक्ट्री चल रही है. जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है. लेकिन नीतीश कुमार बिहार में बहाना खोज रहे हैं.

पीएम मोदी से नीतीश ने बोला झूठ

चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी की चुनावी रैली के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हर गांव में गली और नली बन गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. वह पीएम के सामने ही झूठ बोले और कहा कि बिहार में गांव की गलियों में नाली बनी है.