ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

चिराग पासवान ने रद्द किया अपने सभी कार्यक्रम, कहा - बनी हुई है बिहार की गठबंधन पर हमारी नजर

PATNA : बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। गुरुवार की रात चिराग पासवान ने बिहार की मौजूदा हालात

चिराग पासवान ने रद्द किया अपने सभी कार्यक्रम, कहा - बनी हुई है बिहार की गठबंधन पर हमारी नजर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। गुरुवार की रात चिराग पासवान ने बिहार की मौजूदा हालात को देखते हुए कल दिनांक 26 जनवरी के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। हालांकि इस दौरान पार्टी के तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा।


मिली जानकारी के लोजपा (रामविलास) प्रदेश कार्यालय में चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी की बैठक की गई। इस बैठक के बाद पार्टी के पदाधिकारी ने  बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते गठबंधन से जुड़े फैसलों को लेकर पार्टी से सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी चिराग पासवान को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।


वहीं, इस बैठक से पहले चिराग पासवान ने गुरुवार की रात मीडिया से बाचतीत के दौरान चिराग ने कहा कि बिहार की राजनीतिक गतिविधियों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भी नजर है। उन्होंने कहा कि यकीनन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शीर्ष नेतृत्व से भी राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा भी हुई है। पर मुझे लगता है कि जब तक सारी चीजें एक बार लगातार क्लियर नहीं हो जाती किसी भी तरीके की कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगी। चिराग ने जोर देकर कहा कि जो भी होगा बिहार के हित में होगा।


उधर, सियासी गलियारों में इन तमाम घटनाक्रमों को बिहार में सत्ता समीकरण के बदलने की पटकथा के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि किसी भी दल का कोई नेता यह स्वीकारने को तैयार नहीं है कि कहीं कोई खिचड़ी पक रही है या कहीं कोई जायका बिगड़ रहा है।