ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

चिराग ने तेजस्वी के लिए कहा इतिहास ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगा; नीतीश पर जताया विश्वास, जानें क्यों

PATNA : पटना पहुंचे लोकजनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने हाजीपुर जेलकांड पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कि नीतीश कुमार इन सब चीजों पर नियंत्रण पाने में कामयाब हो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना पहुंचे लोकजनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने हाजीपुर जेलकांड पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कि नीतीश कुमार इन सब चीजों पर नियंत्रण पाने में कामयाब होंगे वहीं तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को इतिहास माफ नहीं करेगा।


चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर में जेल के अंदर जिस तरह की घटना हुई है वो चिंता का विषय है। लेकिन उन्होनें बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्होनें बिहार को जंगलराज से बाहर निकाल लिया था इस सब चीजों पर वे नियंत्रण पाने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे।


वहीं बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा कि ऐसे लोगों को इतिहास माफ नहीं करेगा। बिना तथ्य को जाने , समाज को बांटने का काम किया है, आगजनी फैलाने का काम किया है।सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ करने के लिए ये लोग समाज बांटने का काम कर रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव सीएए-एनआरसी के खिलाफ यात्रा पर निकलने वाले हैं।


रांची के रिम्स में सज रहे लालू दरबार पर चिराग पासवान ने कहा कि ये झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को देखना है कि वहां पर कानून का पालन हो। वहीं एनडीए में सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान ने कहा अभी किसी फार्मूले पर सोचना या दावा करना जल्दीबाजी है।  एनडीए पूरी तरह एकजुट है। एनडीए गठबंधन आने वाले चुनाव में विरोधियों का फिर सफाया करेगा। 


टैग्स