ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

वोटिंग के पहले चिराग का मॉर्निंग अटैक, बोले.. आरजेडी से मिले हुए हैं नीतीश

PATNA : पहले चरण की वोटिंग के ठीक पहले सुबह-सुबह एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर मॉर्निंग अटैक किया है। नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा है

वोटिंग के पहले चिराग का मॉर्निंग अटैक, बोले.. आरजेडी से मिले हुए हैं नीतीश
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पहले चरण की वोटिंग के ठीक पहले सुबह-सुबह एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर मॉर्निंग अटैक किया है। नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि पहले 15 साल में बिहार बदनाम था और दूसरे 15 साल में बदहाल हो गया लेकिन अब हम बिहार को नीतीश मुक्त करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार जी से ज्यादा सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ रही है और हम बिहार में भाजपा लोजपा की सरकार बनाएंगे चिराग पासवान ने सुबह सवेरे ट्वीट करते हुए लिखा है असंभव नीतीश। चिराग ने कहा है कि अगर बिहार की जनता ने नीतीश को वोट दिया तो वह बर्बाद हो जाएगा। चिराग ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार आरजेडी के संपर्क में है और चुनाव परिणाम के बाद वह पाला बदल सकते हैं।


इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार की बेबसी को बदलने के लिए जो रोड मैप चार लाख बिहारियों ने तैयार किया है उसे एलजीपी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। चिराग पासवान ने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने भविष्य के लिए उठकर खुद बाहर निकले और वोट दें। चिराग पासवान अपना शूटिंग वाला वीडियो वायरल होने से भटके हुए हैं और उन्होंने इस मामले पर जेडीयू के ऊपर स्तर ही राजनीति करने का आरोप लगाया है। 


पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर आज वोट पड़ रहे हैं उनमें चिराग पासवान के उम्मीदवारों ने जेडीयू, हम और वीआईपी के उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में ताल ठोक रखा है। आइए एक नजर डालते हैं जेडीयू के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी ने किन चीजों पर किन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

जदयू के खिलाफ लोजपा 

शेखपुरा : इमाम मजाली

डुमरांव : अखिलेश कुमार सिंह, 

करगहर : राकेश कुमार सिंह

बेलहर : कुमार अर्चना

चेनारी : शेखर पासवान

झाझा : डॉ रवींद्र यादव

तारापुर : मीना देवी

बरबीघा : मधुकर कुमार

अमरपुर : मृणाण शेखर

चकाई : संजय कुमार मंडल

संदेश : श्वेता सिंह

गोविंदपुर : रणजीत यादव

नवादा : शशिभूषण कुमार

मोकामा : सुरेश कुमार निषाद

सूर्यगढ़ा : रविशंकर प्रसाद सिंह

मसौढ़ी : परशुराम कुमार

रफीगंज : मनोज सिंह

नोखा : कृष्ण कबीर

जगदीशपुर : भगवान सिंह कुशवाहा

कुर्था : भुनेश्वर पाठक

बेलागंज : रामाश्रय शर्मा, 

राजपुर :  निर्भय कुमार निराला

अतरी : अरविंद कुमार सिंह

दिनारा : राजेंद्र सिंह

पालीगंज : उषा विद्यार्थी

धौरेया : दीपक कुमार पासवान

शेरघाटी : मुकेश कुमार यादव

जमालपुर : दुर्गेश कुमार सिंह

अगियांव : राजेश्वर पासवान    

सासाराम : रामेश्वर चौरसिया 

 जहानाबाद : इन्दू देवी कश्यप

सुलतानगंज : नीलम देवी

ओबरा : डॉ प्रकाश चंद्र

नवीनगर : विजय कुमार सिंह

घोसी : राकेश कुमार सिंह 


हम के खिलाफ लोजपा 

इमामगंज : शोभा सिन्हा 

सिकंदरा : रविशंकर पासवान 

बाराचट्टी : रेणुका देवी

टेकारी : कमलेश शर्मा

कुटुंबा : सरुण पासवान


वीआईपी के खिलाफ लोजपा  

ब्रह्पुर : हुलास पांडेय

टैग्स