ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनप्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहन

चिराग ने बिहार सरकार से कर दी बड़ी मांग, नेताओं के बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएं

PATNA: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को यदि बेहतर बनाना है तो सभी नेताओं के बच्चो को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। नेता के बच्चे जबतक सरकारी विद्यालय में नहीं पढ़ेंगे तबतक

चिराग ने बिहार सरकार से कर दी बड़ी मांग, नेताओं के बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को यदि बेहतर बनाना है तो सभी नेताओं के बच्चो को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। नेता के बच्चे जबतक सरकारी विद्यालय में नहीं पढ़ेंगे तबतक शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी। जमुई सांसद व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कही। 


चिराग पासवान ने इस तरह की व्यवस्था करने की मांग बिहार सरकार से की है। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होगा शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो जाएगा। बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है यदि सरकारी स्कूलों में नेताओं के बच्चे पढ़ेंगे तब ही सुधार हो सकेगा। सरकारी स्कूलों में जब तक इस तरह व्यवस्था लागू नहीं होगी तब तक किसी तरह की सुधार की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। 


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में प्रखंड स्तर पर शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। ऐसे शिक्षक को बहाल किया गया है जिसे ठीक से पढ़ाने तक नहीं आता। जब उनसे सवाल पूछे जाते है तो सही जवाब भी नहीं दे पाते हैं। बिहार के शिक्षकों से पूछे सवाल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो आज भी देखा जा सकता है। ऐसे शिक्षकों की बहाली कैसे हुई? इन्हें बहाल करने वाले अधिकारी सीधे तौर पर दोषी हैं।