ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

चिराग को अब भी भाव देने के मूड में नहीं हैं नीतीश, नाराजगी पर चार शब्द कहकर निकल गये

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भले हीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हांें लेकिन नीतीश चिराग पासवान को अब भी बहुत भाव देने के मूड में नहीं

चिराग को अब भी भाव देने के मूड में नहीं हैं नीतीश, नाराजगी पर चार शब्द कहकर निकल गये
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भले हीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हांें लेकिन नीतीश चिराग पासवान को अब भी बहुत भाव देने के मूड में नहीं है। सीएम ने आज उनको लेकर बयान दिया है उससे साफ है कि नीतीश चिराग के तेवर को हल्के में लेते हैं। चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच के रिश्ते तल्ख भी इसी वजह से हुए कि नीतीश ने चिराग की डिमांड नहीं मानी, उनको भाव नहीं दिया जैसा कि चिराग पासवान आरोप लगाते रहे हैं।

 आज जेडीयू दफ्तर में पार्टी के नेताओं के साथ मैराथन मीटिंग के लिए पहुंचे नीतीश ने जब मीटिंग खत्म किया और मीडियाकर्मियों ने उनसे चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर सवाल पूछा तो सीएम बस यह कहकर निकल गये कि ‘इसमें कोई खास बात नहीं है।’ जाहिर है नीतीश यह दिखाना चाहते हैं कि चिराग पासवान भले हीं अपने तेवर कितने हीं तल्ख करने उससे नीतीश पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। 


आपको बता दें कि चिराग पासवान ने हाल के दिनों में सीएम नीतीश कुमार पर हमले का एक भी मौका नहीं छोड़ा है। यही नहीं चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश ने पंद्रह सालों में बहुत बेहतर काम नहीं किया है वे महागठबंधन के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। चिराग पासवान ने यह संकेत भी दिये हैं कि वे बिहार की 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं। ऐसे में एनडीए का टूटना तय माना जा रहा है।