ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

चिराग के हुलास ने बाबा बागेश्वर को “धर” लिया है: चार्टर प्लेन से लेकर नयी गाड़ी का जिम्मा उठाया, साथ में गये खजुराहो

PATNA: पांच दिनों के बिहार के दौरे पर आये बागेश्वर के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में मत्था टेकने के लिए बीजेपी नेताओं का तांता लगा रहा. बीजेपी के हर छोटे-बड़े नेता

चिराग के हुलास ने बाबा बागेश्वर को “धर” लिया है: चार्टर प्लेन से लेकर नयी गाड़ी का जिम्मा उठाया, साथ में गये खजुराहो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पांच दिनों के बिहार के दौरे पर आये बागेश्वर के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में मत्था टेकने के लिए बीजेपी नेताओं का तांता लगा रहा. बीजेपी के हर छोटे-बड़े नेता ने बाबा के दरबार में हाजिर होने की अर्जी लगायी. आरोप लगा कि बीजेपी ने बाबा बागेश्वर को हाईजैक कर लिया. लेकिन बगैर चर्चा में आये चिराग पासवान की पार्टी के नेता हुलास पांडेय ने बाबा को पकड़ लिया है. पटना एयरपोर्ट से आज जब खजुराहो के लिए बाबा बागेश्वर का चार्टर प्लेन उड़ा तो हुलास पांडेय उसी प्लेन में सवार थे.


हुलास पांडेय का इंतजाम

13 मई को जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना पहुंचे थे तो उऩके लिए मध्य प्रदेश से गाड़ी आयी थी. धीरेंद्र शास्त्री उसी गाड़ी पर सवार होकर एयरपोर्ट से होटल पहुंचे थे. लेकिन उसके बाद बाबा बागेश्वर जब भी होटल से निकले एक नयी काली एसयूवी पर सवार होकर ही निकले. बाबा बागेश्वर से जुड़े लोगों ने बताया कि वह गाड़ी हुलास पांडेय की थी. हुलास पांडेय ने बाबा बागेश्वर के पटना से नौबतपुर आने जाने के लिए नयी गाड़ी खरीदी थी. बाबा उसी गाड़ी पर घूम रहे थे. हालांकि हुलास पांडेय इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.


चार्टर प्लेन भी बुक कराया

13 मई को जब बाबा बागेश्वर पटना पहुंचे थे तो दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली सामान्य फ्लाइट से आये थे. लेकिन 17 मई की शाम उन्होंने पटना से खजुराहो के लिए चार्टर प्लेन से उड़ान भरी. ये चार्टर प्लेन रेड बर्ड नाम की एवियेशन कंपनी की थी. सूत्रों के मुताबिक हुलास पांडेय ने ही बाबा के लिए ये प्लेन बुक कराया था. हुलास पांडेय बाबा के साथ ही चार्टर प्लेन पर सवार होकर खजुराहो गये. खजुराहो ही बागेश्वर धाम का नजदीकी एयरपोर्ट है. धीरेंद्र शास्त्री खजुराहो से बागेश्वर धाम तक सड़क मार्ग से जायेंगे.


सूत्रों के मुताबिक नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के आयोजन में भी हुलास पांडेय ने अपनी ताकत झोंकी. उन्होंने वहां भी कई इंतजाम कराये. हालांकि उसके बारे में खुद हुलास पांडेय कुछ बोल नहीं रहे हैं. लेकिन उनकी मदद की पुष्टि आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में की है.


कौन हैं हुलास पांडेय?

हुलास पांडेय लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के बेहद करीबी नेता हैं. वे पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं. बाहुबली हुलास पांडेय विधान पार्षद भी रह चुके हैं.


चिराग के हुलास ने बाबा बागेश्वर को “धर” लिया है: चार्टर प्लेन से लेकर नयी गाड़ी का जिम्मा उठाया, साथ में गये खजुराहो

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता