ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

चिराग बोले- काश BJP ने 2020 में मेरी बात मान ली होती, नीतीश देश की सियासत के सबसे दागदार चेहरा

DELHI: नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने के बाद चिराग पासवान ने तीखा हमला बोला है. चिराग ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा- मैंने 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले ह

चिराग बोले- काश BJP ने 2020 में मेरी बात मान ली होती, नीतीश देश की सियासत के सबसे दागदार चेहरा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने के बाद चिराग पासवान ने तीखा हमला बोला है. चिराग ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा- मैंने 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले ही BJP के नेताओं को कहा था कि नीतीश कुमार पर भरोसा मत करिये. मेरे बार बार कहने के बाद भी BJP नहीं समझी. आज ये साबित हो गया है कि नीतीश के साथ किसी सूरत में नहीं जाने का मेरा फैसला सही था. चिराग ने कहा कि नीतीश देश की सियासत के सबसे दागदार चेहरा बन गए हैं।


चिराग ने कहा मैंने विधान सभा चुनाव से पहले ही आगाह किया था कि नीतीश कुमार कभी भी पलटी मार सकते है और आज वो दिन आ गया. चिराग बोले आज मैं दावे के साथ बोल सकता हूँ कि मैं नीतीश कुमार को बिहार में सबसे अच्छे से जानता हूँ. भाजपा चूक कर गयी. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ वाकई भाजपा साजिश रच रही थी तो उन्हे इस्तीफ़ा देकर चुनाव में जाना चाहिए था।


नीतीश कुमार को मेरी खुली चुनौती है कि अगर उनमें  हिम्मत है तो चुनाव में चले. लेकिन नीतीश कुमार सबसे बड़े सत्ता लोभी हैं और उनकी सारी सियासत सिर्फ इस बात पर टिकी है कि किसी तरह सत्ता में बने रहना है. मैं फिर से कहना चाहता हूँ की नीतीश कुमार में हिम्मत है तो अकेले चुनाव मे आकर मुझसे फ़रिया लें।


चिराग पासवान ने कहा की अब JDU के नेता चिराग मॉडल का जिक्र कर रहे हैं. जिसपर मैं कुछ बातें साफ़ कर दूँ. मैंने 2020 में  भाजपा से कहा था कि मैं अकेले चुनाव लड़ना चाहता हूँ क्योंकि मैं किसी भी क़ीमत पर नीतीश कुमार के साथ कार्य नहीं कर सकता. नीतीश कुमार ने ना सिर्फ़ मेरे पिता का अपमान किया था बल्कि पूरे बिहार को अंधकार में झोंक दिया है. मैं अपने प्रण के कारण उनके ख़िलाफ़ लड़ा. अकेले चुनाव लड़ने के लिए जो साहस चाहिए वो सिर्फ़ मेरी पास थी. अन्य किसी ने भी अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई।


चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने फिर पलटी मारी है. बिहार में साथी बदले है. लेकिन जनता ने 2020 में सिर्फ़ 43 दिया था अगली बार शून्य पर आना पड़ेगा. जो भी नए साथी नीतीश कुमार के साथ गए हैं  उनका भविष्य नीतीश जी ख़राब कर देंगे.