ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

चिराग और मांझी जैसे छोटे सहयोगी हद में रहें, संजय पासवान बोले.. BJP और JDU का रिश्ता बहुत पुराना

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर अब तक के अंतिम मुहर नहीं लगी है. चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की बयानबाजी पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी

चिराग और मांझी जैसे छोटे सहयोगी हद में रहें, संजय पासवान बोले.. BJP और JDU का रिश्ता बहुत पुराना
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर अब तक के अंतिम मुहर नहीं लगी है. चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की बयानबाजी पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है लेकिन अब बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान ने चिराग और मांझी को नसीहत दे डाली है. संजय पासवान ने कहा है कि एनडीए में शामिल छोटे दलों को अपनी हद पहचाननी चाहिए.

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान देने के लिए पहचाने जाते रहे हैं. अब संजय पासवान ने एक बार फिर से चिराग और मांझी को यह नसीहत दी है कि वह अपने क्रियाकलापों को बंद करें. एनडीए में सीट बंटवारे का फैसला जल्द ही हो जाएगा इसका भरोसा जताते हुए संजय पासवान ने कहा है कि बीजेपी और जेडीयू का रिश्ता बेहद पुराना रहा है.

संजय पासवान एक तरफ चिराग और जीतन राम मांझी को चुप रहने की नसीहत दे रहे हैं तो वही सुशील कुमार मोदी के बयान का समर्थन किया है. पलायन वाले बयान का समर्थन करते हुए संजय पासवान ने कहा है कि बिहार के लोग घूमने जाते हैं यह सच है लेकिन पलायन की समस्या का स्थाई निदान करने की दिशा में सरकार प्रयासरत है.