ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

CBI की रेड पर बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी, कहा- 2024 तक चलता रहेगा सिलसिला.. हमें इसकी चिंता नहीं

PATNA: रेलवे में नौकरी देने की बदले जमीन लिखवाने के मामले में सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची है और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। राबड़ी आवास के बाहर सैकड़ों की संख्

CBI की रेड पर बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी, कहा- 2024 तक चलता रहेगा सिलसिला.. हमें इसकी चिंता नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने की बदले जमीन लिखवाने के मामले में सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची है और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। राबड़ी आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में समर्थक धरना पर बैठ गए हैं और सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इसी बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक ये सिलसिला चलता ही रहेगा। जब कुछ गलत हुआ ही नहीं है तो उसकी चिंता हमलोगों को नहीं है, इससे लालू परिवार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। 


तेजस्वी ने कहा कि पहले भी कह चुके हैं कि हर महीने आने की तकलीफ क्यों उठाते हैं, घर में ही दफ्तर खोल लें। केंद्रीय एजेंसियों को पैसा खर्च करके बिहार आना पड़ता है और वह सरकारी पैसा जनता का होता है। जब से ये सब चल रहा है लालू परिवार ने पूरा सहयोग केंद्रीय एजेंसियों को दिया है। सुप्रीम कोर्ट से जब हमलोग डीए केस जीत चुके हैं तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। सीबीआई कई बार जांच करने के बाद IRCTC और लैंड पर जॉब केस को बंद भी कर चुकी है।


तेजस्वी ने बताया कि दोनों ही केसों को रेलवे ने घोटाला नहीं माना है लेकिन सीबीआई को सपना आता है कि घोटाला हुआ है। रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद को पूरा देश मैनेजमेंट गुरु मान चुका है। लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिलाने का काम किया था। चाहे प्रधानमंत्री हों या रेल मंत्री या किसी राज्य का मुख्यमंत्री, उसे किसी को नौकरी देने का अधिकार नहीं होता है। कोई मंत्री साइन कर दे और किसी को नौकरी मिल जाए ऐसा कभी नहीं होता है। 


तेजस्वी ने कहा कि जिस दिन बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी, उसी दिन कहा था कि 2024 तक ये सब चलता ही रहेगा। कोई जब बीजेपी के साथ रहता है तो वह राजा हरिशचंद्र कहलाता है और जो बीजेपी से सवाल करता है तो उसके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई शुरू हो जाती है। केंद्र की सरकार को जो करना है कर ले लेकिन किसी को इससे फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं महागठबंधन की तरफ से सीबीआई, ईडी और आईटी की छापेमारी को लेकर पीएम मोदी को लिखे गए पत्र के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि सभी दलों के लोगों ने एक साथ पत्र लिखा है, इसपर प्रधानमंत्री को ही निर्णय लेना है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता