ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट का विस्तार..कयासों के बीच फिर चौंका गया बिहार, समय से पहले चुनाव की अटकलों पर लग गया विराम!

Bihar Politics: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। इस खबर के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है, साथ ही जल्द चुनाव की अटकलों पर भी विराम लगता नजर आ रहा है।

Nitish Kumar Cabinet Expansion
समय से पहले चुनाव की अटकलों पर लग गया विराम!
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बजट सत्र से ठीक पहले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार की खबर ने सबको चौंका दिया, खासकर तब जब समय से पहले चुनाव की अटकलें तेज थीं। दरअसल नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी के बयान ने चुनावी चर्चा को हवा दी थी। 


कुछ दिन पहले ये कयास लगने लगे थे कि संभव है बिहार में समय से पहले चुनाव करवा लिए जाएं। इस बात की चर्चा ने जोर इसलिए पकड़ा था, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह कहकर चौंका दिया था कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं, फैसला निर्वाचन आयोग करेगा कि कब चुनाव कराए जाएं। उनके इस बयान को समय पूर्व चुनाव का संकेत माना गया और बिहार में सियासी हलचल तेज होने लगी। तब से ही यह कयास लगने लग गए थे कि हो सकता है कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय से पहले करवा लिए जाएं। 


बिहार में तय वक्त से पहले चुनाव करवाए जाने की चर्चा तब और तेज होती गई, जब कांग्रेस और राजद समेत तमाम दलों ने भी अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर बातें करनी शुरू कर दीं। राहुल गांधी के लगातार बिहार दौरों ने भी ऐसी कयासबाजियों को हवा दी थी। इसके साथ तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद यात्रा के कारण भी बिहार में चुनाव लेकर गहमागहमी तेज होती दिखी। लेकिन आज आई नीतीश कैबिनेट के विस्तार की खबर ने समय से पहले चुनाव की अटकलों पर एक तरह से विराम लगा दिया है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता