ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बक्सर की धरती पर भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र को नमन करने जुटी आधी सरकार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का ऐलान.. सम्मान की दिशा में होगा चरणबद्ध निर्णय

BUXAR: बिहार भाजपा संस्थापक सदस्य एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में बक्सर की धरती पर राज्य सरकार के तकरीबन आधा दर्जन मंत्री शा

बक्सर की धरती पर भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र को नमन करने जुटी आधी सरकार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का ऐलान.. सम्मान की दिशा में होगा चरणबद्ध निर्णय
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BUXAR: बिहार भाजपा संस्थापक सदस्य एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में बक्सर की धरती पर राज्य सरकार के तकरीबन आधा दर्जन मंत्री शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के साथ-साथ उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम और श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा की उपस्थिति में कैलाश स्मृति पर्व सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम का आयोजन कैलाशपति मिश्र चेतना परिषद की तरफ से किया गया। चेतना परिषद ने कैलाशपति मिश्र की जन्मभूमि बक्सर से भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाश जी को याद करने के लिए कार्यक्रम का सिलसिला शुरू किया है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के साथ-साथ जिला स्तर के कई नेता भी मौजूद रहे। इसके अलावे समाज के हर क्षेत्र से आने वाले प्रबुद्ध लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। समाज के अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले लोगों को इस मौके पर कैलाश भूषण, कैलाश श्री, कैलाश उज्जवल सम्मान से नवाजा गया। 


स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र को याद करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बक्सर की धरती पर एलान किया कि कैलाश जी के सम्मान में जो नई पहल की गई है उसे आगे बढ़ाते हुए अब राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से उनके सम्मान में कई फैसले लेगी। पटना में कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने की। इतना ही नहीं उन्होंने कैलाशपति मिश्र चेतना परिषद से अपील की है कि वे कैलाश जी के पैतृक गांव बक्सर के दुधारचक में भी कार्यक्रम आयोजित कराएं। उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि अगले साल 5 अक्टूबर को कैलाश जी की जयंती उनकी प्रतिमा स्थल पर मनाई जाएगी। 


इस मौके पर मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कैलाशपति मिश्र के साथ अपने संस्मरण को याद करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है वह कैलाश जी जैसे महिषी की ही देन है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले कैलाश जी के सम्मान में हम निरंतर काम करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सम्राट चौधरी ने कैलाश जी को नमन किया और साथ ही साथ पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कैलाशपति मिश्र जी स्मृति में योजनाओं की शुरुआत करने का भी भरोसा दिया। मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कैलाश जी के योगदान को आने वाली पीढ़ी के बीच कैसे जीवंत बनाए रखा जाए इसके लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। 


मंत्री जनक ग्राम में भी कैलाश जी को अपने शब्दों में याद किया। इस मौके पर श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कैलाश जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विभाग की तरफ से ई-श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी लाभुकों के बीच वितरित किया गया। बड़ी संख्या में इस मौके पर कन्या विवाह योजना के लाभुकों को भी राशि मुहैया करायी गई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी ने अपनी पार्टी के भीष्म पितामह को सही मायने में सम्मान दिए जाने की आवश्यकता जतायी।


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कैलाशपति मिश्र चेतना परिषद की सराहना की। सभी अतिथियों ने कैलाश जी के सम्मान में की गई इस पहल के लिए कैलाशपति मिश्र चेतना परिषद के संयोजक और कैलाश जी, पौत्र शशि भूषण की सराहना की। आयोजन समिति के सचिव मिथिलेश पांडेय समेत परिषद के सक्रिय सदस्य अजय मानसिंहका, विकास विद्यार्थी समेत अन्य ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टैग्स