ब्रेकिंग
अगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेज

KCR Kavitha News: KCR ने अपनी बेटी कविता को पार्टी से किया सस्पेंड, यह गंभीर आरोप लगने के बाद एक्शन

KCR Kavitha News: भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते एमएलसी के. कविता को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय खुद पार्टी अध्यक्ष और उनके पिता के. चंद्रशेखर राव ने लिया।

KCR Kavitha News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KCR Kavitha News: भारतीय राष्ट्र समिति ने पार्टी की एमएलसी के. कविता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते मंगलवार, 2 सितंबर को पार्टी से निलंबित कर दिया। खास बात यह है कि यह फैसला खुद उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने लिया।


BRS ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि के. कविता की हालिया गतिविधियाँ पार्टी की नीतियों के खिलाफ रही हैं और इससे संगठन को नुकसान पहुँच रहा था। सोशल मीडिया के ज़रिए पार्टी ने घोषणा की, "पार्टी अध्यक्ष केसीआर ने के. कविता को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का निर्णय लिया है।"


निलंबन से ठीक एक दिन पहले ही के. कविता ने पार्टी में खलबली मचा दी थी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता टी. हरिश राव और पूर्व सांसद मेघा कृष्ण रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे उनके पिता KCR को भ्रष्टाचार के मामलों में बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कविता ने इस्तीफे के संकेत भी दे दिए थे।


गौरतलब है कि 2023 के विधानसभा चुनावों में BRS की हार के बाद कविता ने पार्टी की आंतरिक नीतियों और निर्णयों पर खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने भाजपा के साथ संभावित गठजोड़ का भी कड़ा विरोध किया था और कई मौकों पर सार्वजनिक मंच से पार्टी के खिलाफ बयान दिए थे, जिसे पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनहीनता माना। पार्टी से निलंबन के बाद के. कविता के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता