ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

पटना कोचिंग विवाद: फायरिंग मामले में फैजल खान के बॉडीगार्ड को बड़ा झटका, कोर्ट से नहीं मिली जमानत; अब इस दिन होगी सुनवाई

Patna Coaching Case: पटना कोचिंग विवाद मामले में फायरिंग करने वाले बॉडीगार्ड को कोर्ट से जमानत नहीं मिली। फैजल खान की जमानत याचिका पर भी 20 जून को सुनवाई होगी।

Patna Coaching Case
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Coaching Case: पटना कोचिंग विवाद मामले में शिक्षक फैजल खान के बॉडीगार्ड्स को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। फायरिंग करने वाले बॉडीगार्ड की जमानत याचिका पर आज भी राहत नहीं मिली। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 जून को होगी।


बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर सुनवाई जिला जज की अदालत में हुई। इस दौरान अदालत ने अपडेटेड केस डायरी की मांग की है। फिलहाल आरोपी को जमानत नहीं दी गई है। इसी दिन फैजल खान की जमानत याचिका पर भी सुनवाई प्रस्तावित है। कोर्ट की ओर से इस मामले में फिलहाल ‘नो कोर्सिव’ आदेश जारी रखा गया है।


इधर, पटना पुलिस ने कांड संख्या 410/26 में वादी पक्ष से लगातार सहयोग करने की अपील की है, लेकिन अब तक कोई सहयोग नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा, अब तक वादी और गवाह भी सामने नहीं आए हैं, जिसके चलते पुलिस ने संबंधित संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर नोटिस चस्पा किया है।


पुलिस ने संकेत दिया है कि वादी पक्ष के असहयोगात्मक रवैये को देखते हुए आगामी 20 जून को फैजल खान की ‘नो कोर्सिव’ राहत का विरोध किया जाएगा। पुलिस अभियोजन पक्ष कोर्ट में यह तर्क रखेगा कि बार-बार नोटिस के बावजूद वादी सहयोग नहीं कर रहा है और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता