ब्रेकिंग
चार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाCM उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच हुआ डिवोर्स, सु्प्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, 32 साल पहले हुई थी शादीबिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावचार दिन से लापता युवती की संदिग्ध मौत, सरेह में पेड़ से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाCM उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच हुआ डिवोर्स, सु्प्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, 32 साल पहले हुई थी शादीबिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलाव

बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर से हड़कंप, सोना लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली

Bihar Police Encounter: गयाजी में 45 लाख रुपये के सोना लूटकांड में पुलिस ने बड़ा एनकाउंटर किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गोली लगी, जबकि तीन अपराधी फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Bihar Police Encounter
बिहार में पुलिस एनकाउंटर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Encounter: बड़ी खबर बिहार के गयाजी से आ रही है, जहां एक बार फिर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 45 लाख के सोना लूट कांड के दो आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर गोली मारी है। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की।


दरअसल, बीते 24 मई को गयाजी के गुरुआ इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी से करीब 45 लाख रुपए के गहने लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस लगातार अपराधियों के पीछे लगी थी। इसी बीच मंगलवार को पुलिस को इनपुट मिला कि सोना लूटकांड में शामिल पांच अपराधी देखे गए हैं।


इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने संबंधित इलाके में छापेमारी शुरू की। पुलिस को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई। इस दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगी जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।


सोना लूटकांड में शामिल सुजीत चौधरी के पैर में 3 गोली लगी है जबकि दूसरे अपराधी मल्लाह को एक बुलेट पैर में लगी है। पुलिस की गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गयाजी के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता