ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था मधुबनी से गिरफ्तार मदरसा शिक्षक, देशविरोधी गतिविधियों के आरोप

Bihar News: मधुबनी से एटीएस ने एक मदरसा शिक्षक इजहारुल हक को पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क और देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं और मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) की संयुक्त टीम ने मधुबनी जिले से 56 वर्षीय मदरसा शिक्षक इजहारुल हक को राष्ट्रविरोधी और कट्टरपंथी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला, राघोनगर स्थित मदरसा नूरे मोहम्मदिया में रह रहा था।


इजहारुल हक पर आरोप है कि वह एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और भारत से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं उसे उपलब्ध करा रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इजहारुल हक मूल रूप से पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसवपाही गांव का निवासी है और लंबे समय से मदरसे में अध्यापन कार्य कर रहा था।


एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) पंकज कुमार दाराद ने जानकारी दी कि आरोपी को मध्य प्रदेश एसटीएफ थाने में 12 जून को दर्ज कांड संख्या 06/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम, 1967 (UAPA) की कई धाराएं लगाई गई हैं।


गिरफ्तारी के बाद एटीएस टीम आरोपी को उसके पैतृक गांव सरिसवपाही लेकर पहुंची, जहां सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान उसके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनके डाटा की जांच की जा रही है। सोमवार शाम सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए मधुबनी सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) प्रमोद कुमार महथा की अदालत में पेश किया गया।


इससे पहले एटीएस की टीम ने नगर थाना में एसपी योगेंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इजहारुल हक से घंटों पूछताछ की थी। इस दौरान देशविरोधी नेटवर्क और उसके स्थानीय संपर्कों से जुड़े कई अहम सुराग मिलने का दावा किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बीती रात शहर के उर्दू कॉलोनी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता