ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

सम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट किया

Bihar Politics: बिहार में जारी बंगला विवाद के बीच सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित कर दिया है। यह बंगला पहले उपमुख्यमंत्री रहते हुए सम्राट चौधरी को मिला था।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में जारी बंगला विवाद के बीच सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 5 देश रत्न मार्ग का बंगला अलॉट कर दिया है। पहले इस बंगला में सम्राट चौधरी रहते थे। डिप्टी सीएम रहते हुए यह बंगला सरकार ने सम्राट चौधरी को आवंटित किया था। अब इस बंगले में निशांत कुमार रहेंगे।


दरअसल, बिहार सरकार ने मंत्रियों को आवंटित बंगले में बड़ा बदलाव किया है। डिप्टी सीएम के लिए पहले से निर्धारित 5 देशरत्न मार्ग बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत को आवंटित किया गया है। बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम इस बंगला में नहीं रहना चाहते हैं लिहाजा यह बंगला मंत्री निशांत कुमार को आवंटित कर दिया गया है। 


निशांत कुमार को पहले 2 देशरत्न मार्ग का बंगला अलॉट किया गया था लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब 2 देशरत्न मार्ग बंगला मंत्री राम कृपाल यादव को आवंटित कर दिया गया है। मंत्री राम कृपाल यादव अब 2 देशरत्न मार्ग वाले बंगले में रहेंगे। वहीं सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा 5 देश रत्न मार्ग बंगला खाली करने के बाद किसी को अलॉट नहीं हुआ था, अब उस बंगले में निशांत कुमार रहेंगे। 


सूत्रों के मुताबिक, 5 देश रत्न मार्ग का बंगला सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को देने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन उन्होंने इस बंगले में रहने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बिहार सरकार में दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया लेकिन उन्होंने भी इस बंगला में रहने से इनकार कर दिया और अपने पुराने बंगले में ही रहने की बात कही, लिहाजा आखिरकार यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित कर दिया गया है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता