ब्रेकिंग
First Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्ति

ब्राह्मणों पर मांझी के बयान को लेकर BJP ने बोला हमला, हर मुद्दे पर हो रही फजीहत: सुशील मोदी

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ब्राह्मणों पर दिये गए बयान को लेकर रविवार को राज्य में खूब सियासी बयानबाजी हुई। सरकार से लेकर विपक्ष तक के नेताओं ने मांझी

ब्राह्मणों पर मांझी के बयान को लेकर BJP ने बोला हमला, हर मुद्दे पर हो रही फजीहत: सुशील मोदी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ब्राह्मणों पर दिये गए बयान को लेकर रविवार को राज्य में खूब सियासी बयानबाजी हुई। सरकार से लेकर विपक्ष तक के नेताओं ने मांझी को नसीहत से लेकर चेतावनी तक दे दी। शाम होते होते बिहार बीजेपी के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले सुशील मोदी भी सामने आ गए। उन्होने ट्वीट करके मांझी को नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी समूदाय विशेष का हितैसी होने का मतलब ये नहीं है कि दूसरे की भावना को आहत किया जाए।


मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जिक्र करते हुए आगे लिखा की बिहार के दलित नेता रामविलास पासवान अटल बिहारी वाजपेय से लेकर नरेंद्र मोदी तक के कैबिनेट में मंत्री रहे लेकिन कभी ऊंची जातियों के विरूद्ध उन्होने कभी कोई अपशब्द नहीं कहा। उन्होने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए कथित बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। संवैधानिक पदों पर रह चुके लोगों को शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहिए जिससे समाज में सद्भाव बिगड़े।


शनिवार को जीतन राम मांझी ने भूईया समाज के लोगों को संबोधित करते हुए ब्राह्मण के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया उसके बाद रविवार को जब उनके बयान पर बवाल होने लगा तो उन्होने अपने बयान पर पहले की ही तरह पलटी मारते हुए कहा कि उन्होने ब्राह्मण के लिए नहीं अपने समाज के लिए उस अपशब्द का इस्तेमाल किया था। शराबबंदी से लेकर धर्म-जाति पर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले मांझी की हर मुद्दे पर फजीहत हो रही है। दो दिन पहले भी उन्होंने कहा था कि मेरे बयान से मेरी भद्द पीट जाती है।