ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

BPSC TRE 2.0 EXAM 2023: परीक्षा केंद्र के बाहर विभिन्न राज्यों से आई गाड़ियों की तस्वीर वायरल, Educators of Bihar ने कहा..नीतीश सबके हैं!

PATNA: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण चल रहा है। 1 लाख 22 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। बीपीएसपी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर तक ली जाएगी। बीपी

BPSC TRE 2.0 EXAM 2023: परीक्षा केंद्र के बाहर विभिन्न राज्यों से आई गाड़ियों की तस्वीर वायरल, Educators of Bihar ने कहा..नीतीश सबके हैं!
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण चल रहा है। 1 लाख 22 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। बीपीएसपी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर तक ली जाएगी। बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिहार के अलावे दूसरे राज्यों के भी अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा सेंटर के बाहर लगी गाड़ियों की तस्वीर एक्स पर Educators of Bihar ने अपलोड किया है। 


दूसरे राज्यों के रजिस्ट्रेशन नंबर लगी कई गाड़ियों की तस्वीरें एक्स पर लगाया गया है। जिसमें यूपी, महाराष्ट्र, बेस्ट बंगाल, हरियाणा, झारखंड, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के नंबर प्लेट लगी गाड़ियों को दिखाते हुए कहा गया है कि नीतीश सबके हैं।  BPSC TRE 2.0 परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर विभिन्न राज्यों से ये गाडियां पहुंची है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि सेकंड हैंड खरीदी गयी गाड़ियां भी हो सकती है। वही कुछ का कहना है कि बिहार की भी गाड़ियां दूसरे राज्यों में नौकरी के लिए जारी हैं ये मत भूलिये..  


बता दें कि बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा बीपीएससी आयोजित कर रही है। बीपीएससी से पास शिक्षकों को ही सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाएगा और वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलेगा। इसी को लेकर पहले चरण की परीक्षा में 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों ने सफलता हासिल की। जिसके बाद इन सभी के बीच पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। 


नियुक्ति पत्र पाने वालों में कई अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से थे। इनमें 12 प्रतिशत यानि 14 हजार अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के हैं। जो प्राथमिक शिक्षक के रूप में चयनित हुए थे। इनमें सबसे अधिक यूपी के अभ्यर्थी थे। झारखंड, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी पहले चरण की परीक्षा पास कर बिहार में टीचर बने। 


अब दूसरे चरण की परीक्षा बीपीएससी ने आयोजित की है जिसमें दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल हुए हैं। यह बताने की कोशिश Educators of Bihar ने किया है जिसने एक्स पर बताया कि BPSC TRE 2.0 परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर विभिन्न राज्यों से भी गाड़ियां आई है। नीतीश सबके हैं...सोशल मीडिया में बाहर के रजिस्ट्रेशन की गाड़ियों का फोटो भी अपलोड किया गया है जो वायरल हो रहा है। 

BPSC TRE 2.0 EXAM 2023: परीक्षा केंद्र के बाहर विभिन्न राज्यों से आई गाड़ियों की तस्वीर वायरल, Educators of Bihar ने कहा..नीतीश सबके हैं!


BPSC TRE 2.0 EXAM 2023: परीक्षा केंद्र के बाहर विभिन्न राज्यों से आई गाड़ियों की तस्वीर वायरल, Educators of Bihar ने कहा..नीतीश सबके हैं!


टैग्स