ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

BPSC Exam Protest: महागठबंधन का राजभवन मार्च, बीच रास्ते में पुलिस ने तमाम विधायकों को रोका; आरजेडी MLA गायब

70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर खूब सियासत हो रही है. विपक्षी दलों को बैठे बिठाए सरकार को घेरने का एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है और वह किसी भी हाल में इस मौके को गंवाना नहीं चाहते हैं. विपक्षी दल खुद को बीपीएससी अभ्यर्थियो का बड़ा हिमायती बता रहे हैं.

rajbhawan march
सड़क पर उतरे महागठबंधन के विधायक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC Exam Protest: बीपीएससी मामले को लेकर बिहार में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विपक्ष किसी भी हालत में इस अहम मुद्दे को हाथ से नहीं जाने देना चाह ता है। 70वीं संयुक्त परीक्षा को फिर से कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सियासी रोटी सेंक रहे हैं।


70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे भाकपा माले और कांग्रेस ने मंगलवार को राजभवन मार्च किया हालांकि इस मार्च से आरजेडी ने दूरी बना ली है। जैसे ही बिहार विधानमंडल के पास से दोनों दलों के तमाम विधायक मार्च पर निकले लेकिन राजभवन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने तमाम विधायकों को बीच रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद तमाम विधायक सड़क पर बैठकर हंगामा कर रहे हैं। 


कांग्रेस और माले के विधायक सड़क पर बैठकर 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अपनी इसी मांग को लेकर महागठबंधन के विधायक राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते मे ही रोक दिया है हालांकि, महागठबंधन के इस राजभवन मार्च में न तो तेजस्वी यादव नजर आए और ना ही आरजेडी का कोई विधायक ही दिखा है। ऐसे में सियासी गलियारे में कांग्रेस और आरजेडी के संबंधों को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता