ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

BJP विधायक दल की बैठक, शामिल होने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेता

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज बीजेपी विधायक दल की बैठक कुछ देर में होने वाली है. इस बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक और कई नेता पहुंचे हुए हैं. बैठक

BJP विधायक दल की बैठक, शामिल होने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेता
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज बीजेपी विधायक दल की बैठक कुछ देर में होने वाली है. इस बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक और कई नेता पहुंचे हुए हैं. बैठक को लेकर बीजेपी ऑफिस को सजाया गया है. रेड कॉरपेट बिछा हुआ है. कई बड़े-बड़े नेताओं का पोस्टर लगाया गया है. आने वाले नेताओं का स्वागत बीजेपी की महिला कार्यकर्ता कर रही है.

बैठक में राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस होंगे शामिल

बैठक में शामिल होने के लिए देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव बीजेपी ऑफिस पहुंच गए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होने वाले हैं. नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, नवनिर्वाचित विधायक पहुंचे हुए हैं. इस बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे. 

एनडीए की होगी बैठक

इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक सीएम आवास पर होने वाली है. यह पहले से ही तय है कि सीएम नीतीश कुमार को ही एक बार फिर से बनना है. बीजेपी, हम और वीआईपी के नेता इसकी पहले ही एलान कर चुके हैं. इस बैठक में सरकार गठन को लेकर सारे निर्णय इसी बैठक में लिए जायेंगे.


16 को शपथ ले सकते हैं नीतीश

बताया जा रहा है कि बैठक के बाद एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे. जिसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल उसके बाद एनडीए के नेता को सरकार गठन का आमंत्रण देंगे. बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं.

टैग्स