ब्रेकिंग
जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार BJP के दफ्तर पहुंचे नरेंद्र मोदी, चुनाव प्रबंधन समिति की करेंगे बैठक

PATNA: दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधे राजेन्द्र नगर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मुल

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार BJP के दफ्तर पहुंचे नरेंद्र मोदी, चुनाव प्रबंधन समिति की करेंगे बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधे राजेन्द्र नगर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के परिजनों से मुलाकात की। सुशील मोदी के परिजनों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं, जहां वह चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। प्रबंधन समिति की बैठक में पीएम मोदी पांच चरण के संपन्न हो चुके चुनाव का फीडबैक लेंगे और अगले दो चरण के चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी चुनावी टिप्स देंगे।


प्रदेश कार्यालय में बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगे। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को वह सीवान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह विशान जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पूर्वी चंपारण में चुनावी रैली करेंगे। सीवान में वह जेडीयू उम्मीदवार विजय लक्ष्मी कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे जबकि महाराजगंज में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए वोट की अपील करेंगे जबकि पूर्वी चंपारण में राधामोहन सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।