ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

BJP नेता को बम से उड़ाने की धमकी देना वाला निकला साथी, अप्रैल फूल बनाने के लिए नेताजी को फोन पर हड़काया था

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले चर्चित बीजेपी नेता देवांशु किशोर को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। अज्ञात अपराधियों ने वाट्सएप कॉलिंग के

BJP नेता को बम से उड़ाने की धमकी देना वाला निकला साथी, अप्रैल फूल बनाने के लिए नेताजी को फोन पर हड़काया था
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले चर्चित बीजेपी नेता देवांशु किशोर को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। अज्ञात अपराधियों ने वाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से यह धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेता और उनका पूरा परिवार काफी दहशत में था। बीजेपी नेता की शिकायत पर थाने में शिकायत दर्ज की गयी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी थी तभी पता चला कि धमकी देना वाला कोई और नहीं बीजेपी नेता का साथी है। जिसने नेताजी को अप्रैल फूल बनाने के लिए ऐसी हरकत की। 


बीजेपी नेता को यह मालूम नहीं था कि धमकी देने वाला दोस्त है उन्होंने केस दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग पुलिस से कर दी। अब केस दर्ज होने के बाद उनका दोस्त परेशानी में पड़ गया है। मुज़फ़्फ़रपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गनीपुर के रहने वाले बीजेपी नेता देवांशु किशोर ने सोमवार को काजी मोहम्मदपुर थाना में एक नंबर पर केस दर्ज कराया था जिसमें यह कहा था कि 2 बार कॉल कर कहा था कि ज्यादा हिंदूवादी नेता बनते हो..घर सहित बम से उड़ा देंगे..


धमकीभरा कॉल आने से बाद बीजेपी नेता और उनका परिवार काफी दहशत में था। जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होने के बाद हरकत में आई मुजफ्फरपुर पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि बीजेपी नेता का मित्र था जो इस तरह से धमकी दे रहा था। जो नेताजी से लगातार माफी मांगने लगा और अपनी इस गलती पर अफसोस जताने लगा। पुलिस के पास पहुंचकर नेताजी का साथी गलती मानते हुए उनसे कहा कि दोस्ती यारी में मजाक किये थे और आप केस कर दिए तब जाकर मामला रफा-दफा करने की कवायद शुरू हो गई। लेकिन शहर में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि बीजेपी नेताओं का नया स्टैंड शुरू हो गया है। वे किसी तरह मीडिया में बने रहने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहे हैं। 


बता दें कि सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेता देवांशु किशोर ने इस बात की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद काजी मोहम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। भाजपा नेता देवांशु किशोर ने बताया कि 2 बार वाट्सएप कॉल आया और जिसमें अपराधियों ने कहा कि तुम हिंदूवादी नेता बनते हो घर सहित तुमको बम से उड़ा देंगे। बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही आनन-फानन में भाजपा नेता थाने पर पहुंच गये और अपने करीबियों को इस बात की सूचना दी। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब नंबर को ट्रैस किया तो पता चला कि धमकी देने वाला नेताजी का साथी था जो नेताजी को अप्रैल फूल बना रहा था। 



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता