ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

फडणवीस ने बताया कैसे रातों-रात BJP ने पलट दी बाजी और महाराष्ट्र में खिल गया 'कमल'

MUMBAI: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है. रातों-रात महाराष्ट्र में बीजेपी ने सियासी खेल बदल दिया है. बीजेपी ने बाजी पलटते हुए एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है. रातों-रात महाराष्ट्र में बीजेपी ने सियासी खेल बदल दिया है. बीजेपी ने बाजी पलटते हुए एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना मुंह ताकती रह गई, उसे इस बात की खबर तक नहीं लगी.


अब आपको बताते हैं कि सबको चौंकाते हुए आखिर बीजेपी ने क्या दांव खेला कि सूबे में उसने एक बार फिर से अपनी सरकार बना ली. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था, शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है. हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार दिया और दूसरी जगह गठबंधन बनाने की कोशिश की. महाराष्ट्र की जनता को स्थिर और स्थाई सरकार चाहिए, खिचड़ी सरकार नहीं चाहिए. सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए एनसीपी के साथ मिलकर काम करेंगे. महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी. महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए मैं अजीत पवार को धन्यवाद देता हूं.


सूत्रों के मुताबिक, अजीत पवार बागी बन गये हैं. एनसीपी का एक धड़ा बीजेपी के साथ गया है. अब बीजेपी को फ्लोर टेस्ट पर बहुमत साबित करना होगा. कहा जा रहा है कि अजीत पवार के पास नंबर हैं. वहीं शरद पवार ने कहा है कि इस फैसले को एनसीपी का समर्थन नहीं है. मेरी जानकारी के बगैर ये शपथ ग्रहण हुआ है. पवार के इस बयान के बाद साफ है कि अजीत पवार बागी हुए हैं और एनसीपी में फूट पैदा हो गई है. कांग्रेस ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एनसीपी ने हमारी पीठ में छुरा भोंक दिया है.


टैग्स