ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट पर बोली BJP..जब तक सरकार पर लालू का साया, तब तक जल्द नहीं आएंगे निवेशक

PATNA: पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया है। इन्वेस्टर्स मीट का आज पहला दिन था। जिसे लेकर बीजेपी ने लालू-नीतीश पर हमला बोला है। भा

बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट पर बोली BJP..जब तक सरकार पर लालू का साया, तब तक जल्द नहीं आएंगे निवेशक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय बिहार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया है। इन्वेस्टर्स मीट का आज पहला दिन था। जिसे लेकर बीजेपी ने लालू-नीतीश पर हमला बोला है। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जब तक सरकार पर लालू का सारा रहेगा तब तक निवेशक जल्दी बिहार नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि 15 साल के राजद राज को कोई भूला नहीं है और अब नीतीश पर भरोसा रहा नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि अडाणी को कोसने वालों की सरकार आज उनके लिए लाल कालीन बिछा रही है।


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जब-तक लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सत्ता के केंद्र में रहेंगे, तब तक उनके डरावने 15 साल की याद कर कोई बड़ा निवेशक जल्दी बिहार नहीं आएगा। नीतीश कुमार के आश्वसन पर किसी को भरोसा नहीं है।


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में पहले भी दो बार इंवेस्टर्स मीट हो चुका है। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। इस बार राजद, कांग्रेस, जदयू और वामदल जिस उद्यमी गौतम अडाणी को दिन-रात कोसते रहते हैं, उन्हें महागठबंधन सरकार रेड कार्पेट वेलकम दे रही है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी निवेश लाने के लिए न कोई गंभीर प्रयास किया, न पहले दिये गए आश्वासनों का पालन ही किया। बियाडा ने 2400 इकाइयों में से 1200 इकाइयों के आवंटन रद कर दिये और 2011 औद्योगिक नीति के अनुसार जिन्हें सब्सिडी मिलनी चाहिए थी, उनको अब तक भुगतान नहीं किया गया।


उन्होंने कहा कि वैट की प्रतिपूर्ति और अनुदान पाने के लिए निवेशकों को पापड़ बेलने पड़ते हैं। जीएसटी में हजारों लोगों को 2017-18 के मामले में नोटिस भेज कर तंग तबाह किया जा रहा है।