ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

जिसने पहले ही पार्टी छोड़ दी BJP ने उसे निष्कासित किया, दो विधायक समेत 8 को भाजपा से निकाला गया

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में बागियों से परेशान बीजेपी ने शनिवार को 8 और नेताओं को पार्टी से निकाल दिया. इनमें दो विधायक समेत 5 पूर्व सांसद और विधायक शामिल हैं. मजेदार बात ये है

जिसने पहले ही पार्टी छोड़ दी BJP ने उसे निष्कासित किया, दो विधायक समेत 8 को भाजपा से निकाला गया
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में बागियों से परेशान बीजेपी ने शनिवार को 8 और नेताओं को पार्टी से निकाल दिया. इनमें दो विधायक समेत 5 पूर्व सांसद और विधायक शामिल हैं. मजेदार बात ये है कि जिसने पहले ही पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था, बीजेपी ने उसे भी निष्कासित कर दिया है.

इन 8 नेताओं पर हुई कार्रवाई

बीजेपी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक पार्टी ने दो मौजूदा विधायकों को निष्कासित कर दिया है. बगहा से विधायक राघव शरण पांडेय और रक्सौल के विधायक अजय कुमार सिंह को दल से 6 साल के लिए निकाल दिया गया है. दोनों का टिकट पार्टी ने काट दिया था. आज उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इसके अलावा सुगौली से पूर्व विधायक विजय कुमार गुप्ता, कसबा से पूर्व विधायक प्रदीप दास, बरारी के पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, सुपौल के पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राकेश ओझा को पार्टी से निकाल दिया गया है. बीजेपी ने कहा है कि निष्कासित नेता एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में खड़े हैं या चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उनके काम को दल के विरुद्ध माना गया है. 

जिसने पहले ही इस्तीफा दिया उसके खिलाफ भी कार्रवाई

मजेदार बात ये है कि जिसने पहले ही पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था और इसकी बकायदा सूचना बीजेपी को दे दी थी उन्हें भी पार्टी से निष्कासित किया गया है. सोनवर्षा के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने एक पखवाड़े पहले ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर बीजेपी को जमकर कोसा था. किशोर कुमार मुन्ना ने कहा था कि बीजेपी ने समर्पित कार्यकर्ताओं के जमीर को गिरवी रख दिया. किशोर कुमार मुन्ना ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था. लेकिन बीजेपी ने अब उन्हें पार्टी से निकालने की रस्म अदायगी की.

टैग्स