ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना

BJP नहीं होती तो टाल में भैंस चराते ललन सिंह, बोले भाजपा विधायक ... पांच महीने बाद नहीं होगी JDU नाम की चिड़िया, हो जाएगा सब खत्म

PATNA : सब बोले तो बोले ललन सिंह भी बोलते हैं। सूर्य पर अगर कोई थूकता है तो उसका अपना चेहरा भी खराब होता है। ललन सिंह भगजोगनी है। बस इतना ही कहेंगे कि वह संभल जाएं। क्या बात है भाज

BJP नहीं होती तो टाल में भैंस चराते ललन सिंह, बोले भाजपा विधायक ... पांच महीने बाद नहीं होगी JDU नाम की चिड़िया, हो जाएगा सब खत्म
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : सब बोले तो बोले ललन सिंह भी बोलते हैं। सूर्य पर अगर कोई थूकता है तो उसका अपना चेहरा भी खराब होता है। ललन सिंह भगजोगनी है। बस इतना ही कहेंगे कि वह संभल जाएं। क्या बात है भाजपा के फायर ब्रांड विधायक हरीभूषण ठाकुर बेचौल ने कही है।


दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार के वापस से इंडिया में शामिल होने के सवालों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भाजपा में शामिल होना तो दूर अब उसके तरफ थूकने तक नहीं जाएंगे। इसके बाद अब इसको लेकर भाजपा के तरफ से भी प्रतिक्रिया आने शुरू हो गई है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और विधायक हरीभूषण ठाकुर ने ललन सिंह को चेतवानी देते हुए कहा है कि - भाजपा से टकराएंगे और टकरा रहे हैं तो कहीं के नहीं रहेंगे। यह इसी भारतीय जनता पार्टी के दम पर वह सांसद भी बने। अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो टाल इलाके में कहीं भैंसी चराते मिलते ललन सिंह।


वहीं, ठाकुर को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा विधायक ने कहा कि - लालू प्रसाद यादव यही चाहते थे और उन्हीं के इशारों पर मनोज झा ने यह सारी बातें कही है। लालू जी चाहते हैं कि समाज में विद्वेष पैदा हो। 90 से 2000 तक उन्होंने जैसे समाज को अगर आप पिछड़ में लड़ा कर जातियों में लड़ा कर शासन किया इस तरह वापस से वह करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपना समर्थन मनोज झा को दिया।


उधर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बीच हुई तनातनी को लेकर हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि - ललन सिंह हताश और निराशा है। मुंगेर की स्थिति देखकर उन्हें सब कुछ समझ में आ गया है। इसी कारण उनकी बौखलाहट और अकलाहट प्रस्तुत होती है। इसी तरह कुल मिलाकर आप देखिएगा कि अगले चार-पांच महीने में जदयू नाम का कोई चिड़िया भी नहीं रहेगी। जदयू को मिट्टी में मिलने का श्रेय यदि किसी को जाएगा तो ललन सिंह को जाएगा।