ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

BJP के पूर्व विधायक की जमानत याचिका दूसरी बार भी हुई खारिज, हिंसा मामले में जेल में बंद हैं जवाहर प्रसाद

SASARAM: बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है। सासाराम में रामनवमी पर हुए हिंसा मामले में जवाहर प्रसाद जेल में बंद हैं। आज दूसरी बार बीजेपी विधायक

BJP के पूर्व विधायक की जमानत याचिका दूसरी बार भी हुई खारिज, हिंसा मामले में जेल में बंद हैं जवाहर प्रसाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है। सासाराम में रामनवमी पर हुए हिंसा मामले में जवाहर प्रसाद जेल में बंद हैं। आज दूसरी बार बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद की जमानत याचिका को खारिज किया गया है। 


बता दें कि रामनवमी जुलूस की हिंसा के करीब एक महीने बाद 30 अप्रैल को सासाराम से BJP के पूर्व MLA जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई थी। इस दौरान पूर्व विधायक ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी।


 लेकिन 08 मई को सासाराम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद फिर से जमानत के लिए याचिका दायर की गयी थी। जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने दूसरी बार जमानत याचिका को खारिज किया है। जिससे जवाहर प्रसाद की मुश्किलें नजर आ रही है। 


बता दें कि पांच बार एमएलए रह चुके जवाहर प्रसाद को सासाराम में रामनवमी के दौरान हिंसक झड़प मामले में 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी ने धरना दिया था। तो वही दूसरी ओर जेडीयू ने पोल खोल कार्यक्रम कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। गिरफ्तारी के बाद जवाहर प्रसाद ने कहा था कि वे दंगाई नहीं हैं उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जवाहर प्रसाद ने कहा कि वे माई तारा चंडी के भक्त है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता