ब्रेकिंग
पटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनमोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शन

चिराग NDA में हैं और रहेंगे, मंत्री नीरज बबलू ने JDU को बता दी हकीकत

PATNA : बिहार में 2020 का विधानसभा चुनाव अलग लड़ने वाली लोक जनशक्ति पार्टी को बिहार एनडीए से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. चुनाव के समय से ही चिराग पासवान क

चिराग NDA में हैं और रहेंगे, मंत्री नीरज बबलू ने JDU को बता दी हकीकत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में 2020 का विधानसभा चुनाव अलग लड़ने वाली लोक जनशक्ति पार्टी को बिहार एनडीए से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. चुनाव के समय से ही चिराग पासवान की पार्टी बिहार एनडीए से अलग हो गई थी. लेकिन आज बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार 'बबलू' ने चिराग पासवान को एनडीए का हिस्सा बता दिया है. 




दरअसल, सहयोग कार्यक्रम में जनता की समस्याओं से रू-ब-रू होने के बाद मंत्री नीरज कुमार 'बबलू' पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इसी बीच उनसे स्व. रामविलास पासवान की बरसी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने और बीजेपी नेताओं द्वारा बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में शामिल होने की बात पर सवाल पूछा गया. इसपर मंत्री ने जवाब दिया कि चिराग पासवान से किसी नेता की भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं, ये अलग बात है. चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे. 


मंत्री के इस बयान के बाद से बिहार की सियासत गर्मा सकती है. आपको याद दिला दें कि विधानसभा चुनाव के समय चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए से चुनाव लड़ने से साफ़ इंकार कर दिया था. और एनडीए गठबंधन से अलग होकर उन्होंने चुनाव लड़ा था. चिराग की पार्टी की तरफ से जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ 143 सीटों पर उम्मेदवार उतारे गए थे.