ब्रेकिंग
मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल

BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाराज चौबे का भी नाम, क्या बन गई बात ?

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। बिहार के अंदर 7 चरणों में चुनाव होने हैं और पहले चरण की वोटिंग अप्रैल महीने के 19 तारीख को होनी है। ऐसे में अब बीजेपी ने अपन

BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाराज चौबे का भी नाम, क्या बन गई बात ?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। बिहार के अंदर 7 चरणों में चुनाव होने हैं और पहले चरण की वोटिंग अप्रैल महीने के 19 तारीख को होनी है। ऐसे में अब बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी है। सबसे बड़ी बात है कि इस लिस्ट में बेटिकट हुए सांसद का भी नाम शामिल है।


बिहार में स्टार प्रचारकों की लिस्ट को बीजेपी ने जारी कर दिया है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहले नंबर पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। सबसे हैरान करने वाला नाम केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का है। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से लेकर लगभग सभी मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम डाला गया है। यूपी और एमपी के सीएम भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।


वहीं, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, सुशील मोदी, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, मंगल पांडेय, डॉ प्रेम कुमार, रेणु देवी, शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार सिंह बबलू, जनक राम, अवधेश नारायण सिंह, नवल किशोर याद का नाम दिया गया है। भले ही लोकसभा चुनाव में अश्विनी चौबे का टिकट कट गया हो लेकिन पार्टी अश्विनी चौबे पर भरोसा रखे हुए है।


पार्टी ने अश्विनी चौबे को नया टास्क दिया है। वहीं गिरिराज सिंह भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। नित्यानंद 2019 की तरह इस बार भी कमान संभाले हुए हैं। बिहार के जिलों में अंदर तक इनकी पहुंच मानी जाती है।प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भी ये जिम्मेदारी मिली है।


बता दें कि बिहार में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है।पहले चरण में 4 लोकसभा सीट, औरंगाबाद, जमुई, गया, नवादा में मतदान होने हैं।पहले चरण का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच चुका है।