ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में युवक-युवती की कथित जबरन शादी कराने का वीडियो वायरल है। पुलिस वीडियो की जांच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI:बेगूसराय में प्रेमी-प्रेमिका की कथित जबरन शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े की जबरन शादी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि कैसे लोग युवक को पकड़े हुए हैं और जबरन लड़की की मांग में सिन्दूर भरवा रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों को ग्रामीणों ने अकेले बातचीत करते पकड़ा था, जिसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई। इस दौरान युवकन असहज दिख रहा है, लेकिन लोगों के दबाव के कारण वह विरोध नहीं कर पाया। 


बताया जा रहा है कि घटना बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र स्थित राहतपुर कुतलूपुर गांव की है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई बेगूसराय पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अपने स्तर से यह पता लगा रही है कि वीडियो जिस जगह का बताया जा रहा है, क्या वो स्थान सही है। उक्त गांव में जाकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग यह सवाल कर रहे हैं कि जिन लोगों ने जबरन शादी करवाई है, क्या ये लोग शादी करवाने का ठेका ले रखे है? जहां लड़की के साथ लड़का दिखा नहीं कि तुरंत लड़की का मांग सिंदूर डरा धमकाकर डलवा दिया जाता है। इस तरह की कार्रवाई एक सभ्य समाज के लिए शोभा नहीं देता है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है।