ब्रेकिंग
नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वेनदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वे

बीमा भारती के समर्थन में मुकेश सहनी ने मांगा वोट, कहा-रूपौली का उप चुनाव टेस्ट मैच जीतने के बाद फाइनल भी जीतेंगे

PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली उप चुनाव में आज महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी बीमा भारती के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी (व

बीमा भारती के समर्थन में मुकेश सहनी ने मांगा वोट, कहा-रूपौली का उप चुनाव टेस्ट मैच जीतने के बाद फाइनल भी जीतेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली उप चुनाव में आज महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी बीमा भारती के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव टेस्ट मैच के समान है। टेस्ट मैच जीतने के बाद ही फाइनल मैच होगा जिसमें जीतकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस कारण इस चुनाव में जीत जरूरी है। 


सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए यहां से बीमा भारती की जीत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जी विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। उनकी विचारधारा  जमीन पर बैठे लोगों को कुर्सी पर बैठाने की रही है।


उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार राजद नेता लालू प्रसाद के साथ थे तब बिहार में जातीय गणना हुई, आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई। लेकिन, अब क्या हुआ, आरक्षण की बढ़ी सीमा पर रोक लगा दी गई। हमलोग इसे अनुसूची 9 में शामिल करने की मांग करते रहे, लेकिन दिल्ली की सरकार आरक्षण नहीं चाहती। दिल्ली की सरकार नहीं चाहती की गरीबों का बेटा पढ़ लिखकर आगे बढ़े। 


मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि वर्षों से बिहार , झारखंड, यूपी में निषाद आरक्षण की मांग कर रहे हैं, यह अधिकार हमे नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन ये लोग हमे समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मैं आखिरी सांस तक अपने समाज की लड़ाई लड़ता रहूंगा। 


उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह पहले वाली सरकार नहीं है। अब यह सरकार अपने दुश्मनों को फंसाकर जेल भेज रही है। पहले नीतीश विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते थे, लेकिन अब वह भूल गए। दरअसल, इन्हें कुर्सी से प्यार है। उन्होंने मतदाताओं से राजद प्रत्याशी  बीमा भारती को विजई बनाने की अपील की।


बता दें कि बिहार में रुपौली विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है। यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी टक्कर है। एनडीए की ओर से जेडीयू ने कलाधर मंडल तो वही महागठबंधन की तरफ से आरजेडी ने प्रत्याशी के तौर पर बीमा भारती को चुनाव के मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था। सोमवार को रुपौली में चुनावी जनसभा को तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने संबोधित किया और रुपौली की जनता को राजद प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

बीमा भारती के समर्थन में मुकेश सहनी ने मांगा वोट, कहा-रूपौली का उप चुनाव टेस्ट मैच जीतने के बाद फाइनल भी जीतेंगे


बीमा भारती के समर्थन में मुकेश सहनी ने मांगा वोट, कहा-रूपौली का उप चुनाव टेस्ट मैच जीतने के बाद फाइनल भी जीतेंगे


बीमा भारती के समर्थन में मुकेश सहनी ने मांगा वोट, कहा-रूपौली का उप चुनाव टेस्ट मैच जीतने के बाद फाइनल भी जीतेंगे

टैग्स