ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहारियों का भला चाहते हैं तो CM की कुर्सी छोड़ दें नीतीश, LJP बोली.. नया मुख्यमंत्री करे शराबबंदी पर फैसला

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौत के मामलों को लेकर नीतीश सरकार बुरी तरह घिर गई है. एनडीए में शामिल घटक दलों ने जहरीली शराब से मौत पर सवाल खड़े किए तो

बिहारियों का भला चाहते हैं तो CM की कुर्सी छोड़ दें नीतीश, LJP बोली.. नया मुख्यमंत्री करे शराबबंदी पर फैसला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौत के मामलों को लेकर नीतीश सरकार बुरी तरह घिर गई है. एनडीए में शामिल घटक दलों ने जहरीली शराब से मौत पर सवाल खड़े किए तो अब विरोधी दल भी नीतीश कुमार का खुलेआम इस्तीफा मांग रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है. एलजेपी ने कहा है कि नीतीश कुमार अगर बिहार का और यहां के लोगों का भला चाहते हैं तो वह तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दें.


बड़ी तादाद में प्रशासनिक महकमे के लोग शराब के कारोबार में शामिल हैं. प्रशासन के संरक्षण में शराब का कारोबार फल-फूल रहा है जो बताता है कि नीतीश कुमार का नियंत्रण प्रशासन पर नहीं है, ऐसे में बेहतर है कि नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे दें.


एलजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि नैतिकता बची है तो नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और नए मुख्यमंत्री को यह तय करने दें कि बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी तो कैसे या फिर शराबबंदी को खत्म कर दिया जाए. 

टैग्स