ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

बिहार विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू, गैर सरकारी संकल्प पर होगी चर्चा

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही का आज आखिरी दिन है। आज 11 बजे से कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले प्रश्न काल हुआ उसके बाद शून्य काल और ध्यानकर्षण होगा। जिसमें सदस्यों के प्रश्न

बिहार विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू, गैर सरकारी संकल्प पर होगी चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही का आज आखिरी दिन है। आज 11 बजे से कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले प्रश्न काल हुआ उसके बाद शून्य काल और ध्यानकर्षण होगा। जिसमें सदस्यों के प्रश्नों का सरकार विस्तृत उत्तर देगी। इसके बाद दूसरे हाफ में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी साथ ही जो बचे हुए कार्य हैं, उसे भी सरकार निपटाएगी। 


वहीं, आज प्रश्न काल में ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग से संबंधित प्रश्न सदस्य सदन में लाएंगे, जिसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या फिर प्रभारी मंत्री दे रहे हैं। आज भी प्रश्न काल के बाद शून्य काल होगा जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य तात्कालिक विषयों को सदन में उठाएंगे और सरकार के संज्ञान में लाएंगे। 


इसके साथ ही बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के शुरुआती 2 दिन छोड़कर लगातार सदन से गायब है।वो जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं और उसी में व्यस्त है तो ऐसे में सदन की कार्यवाही में आज भी भाग लेंगे इसकी संभावना कम है। इस बार  बिहार विधानसभा का बजट सत्र 12 फरवरी से शुरू हुआ था। लेकिन बीच में कई दिन छुट्टी रहने के कारण केवल 11 दिन ही आज लगाकर चलने वाला है। 


उधर,  लोकसभा चुनाव से पहले बजट सत्र हो रहा है और इसलिए इस सत्र की अवधि को छोटा किया गया है, लेकिन इस छोटे से बजट सत्र में भी सरकार ने बजट और विभागों के अनुदान और एक दर्जन विधेयक भी सदन से पास कराया है। बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 सबसे महत्वपूर्ण विधेयक है।  बिहार में 1981 में अपराध नियंत्रण के लिए कानून में अंतिम संशोधन किया गया था, 43 साल बाद नया कानून लाया गया है।