ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं। बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने 1 अक्टूबर को बेटी आर्या सिद्धू का स्वागत किया। सिद्धू ने अस्पताल से पोती की पहली झलक शेयर की, हालांकि चेहरा अभी नहीं दिखाया है।

बिहार न्यूज
सिद्धू के घर गूंजी किलकारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर नन्ही किलकारी गूंजी है। सिद्धू दादा बन गए हैं और उनके परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने 1 अक्टूबर को बेटी का स्वागत किया। परिवार ने अपनी नन्ही लाडली का नाम आर्या सिद्धू रखा है।


नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती के जन्म के करीब तीन दिन बाद अस्पताल से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने फैंस को अपनी नन्ही पोती की पहली झलक भी दिखाई है।


पोती को देखकर भावुक हुए सिद्धू

एक तस्वीर में नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी अपनी पोती का नन्हा हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सिद्धू अपनी पोती को पहली बार देखकर भावुक होते दिखाई दे रहे हैं। दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है।


सिद्धू की पत्नी भी अपनी पोती को प्यार से निहारती और दुलारती नजर आईं। तस्वीरों में दादी के चेहरे पर भी पोती के आने की खुशी साफ दिखाई दे रही है।


अभी नहीं दिखाया पोती का चेहरा

नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब तीन दिन बाद पोती की पहली झलक तो फैंस के साथ साझा कर दी है, लेकिन उन्होंने अभी आर्या का चेहरा रिवील नहीं किया है। तस्वीरों में बच्ची का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।


अस्पताल से तस्वीरें शेयर करते हुए सिद्धू ने कैप्शन में लिखा, “सपना सच हो गया।” उनकी पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें दादा बनने की बधाइयां देनी शुरू कर दीं।


अब फैंस सिद्धू की नन्ही पोती आर्या की एक झलक और उसके चेहरे को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादीदादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

टैग्स