ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन

भाजपा ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. नवल किशोर यादव को लगातार छठी बार उम्मीदवार बनाया है। 1996 से लगातार पांच चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंच चुके नवल किशोर यादव 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

Bihar MLC Election 2026, Bihar Legislative Council Election, Nawal Kishore Yadav, नवल किशोर यादव, Patna Teachers Constituency, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, BJP Bihar, Sanjay Sarawagi, संजय सरावगी, Bi
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने एक बार फिर डॉ. नवल किशोर यादव पर भरोसा जताया है। आज प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नवल किशोर यादव को उम्मीदवार होने का प्रपत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि विजय के संकल्प के साथ NDA पूरी मजबूती से मैदान में है।


बता दें, नवल किशोर यादव लगातार छठी बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे हैं. 5 अक्टूबर को वे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. मुखर और बेबाक वक्ता के रूप में पहचान रखने वाले नवल किशोर यादव वर्ष 1996 से लगातार पांच बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से छक्का लगाने को इस बार भी पूरी मुश्तैदी से चुनावी मैदान में उतरे हैं. 


वर्ष 1996 में उन्होंने पहली बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधान परिषद पहुंचे। इसके बाद वह लगातार पांच चुनाव जीतकर इस सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

विधान परिषद में नवल किशोर यादव की पहचान शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले नेता के रूप में रही है। वह शिक्षकों के वेतन और सेवा संबंधी मामलों को लेकर भी अपनी बात मजबूती से रखते रहे हैं।नवल किशोर यादव का दावा है कि शिक्षकों का वेतन छह हजार रुपये से बढ़कर 56 हजार रुपये तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रही है। 

उन्होंने कहा कि इस बार भी पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता मालिक उन पर भरोसा जताएँगे और बड़े अंतर से जीताकर विधान परिषद भेजेंगे. 




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता